SCHOOL CLOSED : स्कूल हो सकता है बंद, हिटवेव को देखते हुए अभिभावकों ने DC से स्कूल बंद करने की लगाई गुहार

झारखंड : राजधानी रांची समेत पूरा राज्य गर्मी की चपेट में है. राज्य के कई जिलों का पारा 40 के पार पहुंच गया है. गोड्डा का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43. 1 व न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम अधिकतम 36.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया है. झारखंड में सबसे अधिक गर्मी गोड्डा, पाकुड़, जमशेदपुर व डाल्टेनगंज में पड़ रही है. बीते पांच दिनों से इन शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा. चल रहे हीट वेव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अलर्ट भी जारी किया है ताकि लू की लू चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सके.

स्कूल बंद करने की गुहार

लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बुढ़े और बच्चे काफी परेशान हैं. रांची सहित अन्य जिलों में अब स्कूलों को बंद करने की बात हो रही है. कई अभिभावक डीसी से स्कूल बंद करने की गुहार भी लगायी है.

ये रहा झारखंड के जिलों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

पारा 40 या उसके पार वाले जिले

गोड्डा अधिकतम 43.1 व न्यूनतम 23.9

पाकुड़ अधिकतम 42.4 व न्यूनतम 23.2

जमशेदपुर अधिकतम 41.5 व न्यूनतम 25.2

डाल्टेनगंज अधिकतम 41.7 व न्यूनतम 25.5

देवघर अधिकतम 40.8 व न्यूनतम 25.2

गढ़वा अधिकतम 40.9 व न्यूनतम 26.3

पलामू अधिकतम 41.2 व न्यूनतम 24.8

साहिबगंज अधिकतम 40.2 व न्यूनतम 20.6

पारा 30 से अधिक वाले जिले

रांची अधिकतम 36.4 व न्यूनतम 24.8

बोकारो 38.5 डिग्री व न्यूनतम 26.4

चतरा अधिकतम 38.9 व न्यूनतम 21.9

गिरिडीह अधिकतम 39.5 व न्यूनतम 24.4

गुमला अधिकतम 38 व न्यूनतम 19.3

रामगढ़ अधिकतम 38.8 व न्यूनतम 23.8

सिमडेगा अधिकतम 38.4 व न्यूनतम 22.6

लातेहार अधिकतम 38.1 व न्यूनतम 23.2

लोहरदगा अधिकतम 37.4 व न्यूनतम 24

आनेवाले तीन दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा पारा

18 अप्रैल - अधिकतम 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस

19 अप्रैल - अधिकतम 39 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस

20 अप्रैल - अधिकतम 39 व न्यनतम 26 डिग्री

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story