मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुपालक के आवेदन की स्कूटनी शुरू..

जमशेदपुर । प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत् प्रखंड स्तरीय कमिटि का बैठक किया गया। जिसमें आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में लगभग 5500 आवेदन मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना प्राप्त हुआ है जिसकी स्कुटनी की गई। प्रखंड हेतु मुख्यमंत्री पशुधन के विभिन्न योजनाओं हेतु अलग-अलग लक्ष्य प्राप्त है

जिसमें लक्ष्य के अनुरूप आवेदन का स्कुटनी किया गया। जिसमें सरकार के राज्यादेश के अनुसार प्रखंड स्तरीय कमिटि द्वारा लाभुकों का चयण किया गया है। चयन में

ध्यान रखा गया कि जिन लाभुकों के द्वारा सरकार का अंशदान देने हेतु समर्थ है उन्हें चयन किया गया। साथ ही जितने लक्ष्य निर्धारित है उनका दुगुना आवेदन को स्वीकार किया गया। ताकि जितने लक्ष्य है उतना ही आवेदन प्रतिक्षा सूची में रहेगा।

प्रखंड स्तरीय कमिटि प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि असित कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य भूपति नायक एवम अन्य उपस्थित थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story