SDM Jyoti Mourya Case: एसडीएम के आशिक होमगार्ड कमांडेंट पर गिरी गाज, सस्पेंड करने का आदेश, विभागीय जांच भी होगी

लखनऊ: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिर गई है। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी गई है।

यूपी होमगार्ड के DIG विजय कुमार इस बारे में जानकारी देते हुए...

यूपी होमगार्ड के डीजी विजय कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने इस मामले में जांच की है। जांच के दौरान उन्होंने जो भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। उन साक्ष्यों के आधार पर हमने मनीष दुबे को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि पीसीएस बनने के बाद उनकी पत्नी और मनीष दुबे के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसी वजह से अब उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। आलोक ने दोनों पर अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया था। उनके अनुसार जब उनकी शादी हुई थी तो पत्नी सिर्फ इंटरमीडिएट तक पढ़ीं थी। आलोक ने न सिर्फ पत्नी को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया बल्कि इसके लिए काफी मेहनत कर परिवार भी संभाला। 2010 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की दो बच्चियां भी हैं। बकौल आलोक उन्होंने अपनी पत्नी को सिविल सेवा की तैयारी कराने के लिए कर्ज तक लिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS