सीमा हैदर झारखंड में भी : इंस्टाग्राम में हुआ प्यार तो प्रेमी से मिलने महिला पोलैंड से पहुंच गई झारखंड

हजारीबाग : प्यार अक्सर सीमाएं नहीं देखता, जात-धर्म समाज के साथ - साथ अब देश की सरहद भी पार कर रहा है। झारखंड में - एक ऐसी ही प्रेम कहानी चर्चित हो रही है जहां पोलैंड की एक महिला सरहद की सीमाएं तोड़कर भारत पहुंची और झारखंड के हजारीबाग जिले के खुटका गांव में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है।

पोलैंड की रहने वाली बरबरा पोलाक अपने प्रेमी सादाब मल्लिक से मिलने पहुंची। दोनों इस्टाग्राम पर मिले प्यार हुआ। इस दोनों के बीच दोस्ती इंस्टाग्राम पर साल 2021 में हुई। दोनों में लगातार बातचीत होती रही। बरबरा ने मिलने की इच्छा जताई तो सादाब ने भारत आने का न्यौता भी दे दिया। 49 वर्षीय बरबरा अपने 35 वर्षीय सादाब से मिलने पहुंच गयी।

महिला ने कहा वह सादाब के बिना नहीं रह सकती बरबरा पोलाक ने वीजा के लिए आवेदन किया लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे 5 वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिला है। 5 दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची है। यहां की गर्मी से परेशान होकर उसने घर में दो एसी भी लगवा दिए।

पोलैंड की रहने वाली बरबरा पोलाक अपने प्रेमी सादाब मल्लिक से मिलने पहुंची। दोनों इस्टाग्राम पर मिले प्यार हुआ। इस दोनों के बीच दोस्ती इंस्टाग्राम पर साल 2021 में हुई। दोनों में लगातार बातचीत होती रही। बरबरा ने मिलने की इच्छा जताई तो सादाब ने भारत आने का न्यौता भी दे दिया।

49 वर्षीय बरबरा अपने 35 वर्षीय सादाब से मिलने पहुंच गयी। महिला ने कहा वह सादाब के बिना नहीं रह सकती बरबरा पोलाक ने वीजा के लिए आवेदन किया लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे 5 वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिला है। 5 दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची है। यहां की गर्मी से परेशान होकर उसने घर में दो एसी भी लगवा दिए परिवार के लिए एक रंगीन टीवी भी खरीदा है।

बरबरा कहती है वह सादाब के बिना रह नहीं पायेंगी इसलिए वह भारत आयी हैं। एक बहू की तरह बरबरा ने घर की जिम्मेदारी भी संभाली है वह घर के काम कर रही है गाय का गोबर भी फेंक रही है और घर का कचड़ा हाथ में ग्लव्स लगा कर साफ कर रही हैं।

परिवार के लिए एक रंगीन टीवी भी खरीदा है।

बरबरा कहती है वह सादाब के बिना रह नहीं पायेंगी इसलिए वह भारत आयी हैं। एक बहू की तरह बरबरा ने घर की जिम्मेदारी भी संभाली है वह घर के काम कर रही है गाय का गोबर भी फेंक रही है और घर का कचड़ा हाथ में ग्लव्स लगा कर साफ कर रही हैं।

इसके पहले भी आ चुकी हैं इडिया वह पहले भी शादाब से मिलने के लिए पहले भी इंडिया आ चुकी हैं। दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं। पहली बार हजारीबाग आई हैं। आने से पहले महिला ने शादाब के घर में अपने अनुसार रहने और खाने की व्यवस्था कराई। कमरे में एसी लगवाई। आने के बाद खुद पोलिश खाना बनाकर खाती हैं।

पुलिस ने होटल में रहने की दी सलाह जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस ने महिला को शहर के किसी होटल में रहने की सलाह दी। मगर महिला खुटरा गांव में ही शादाब मलिक के घर पर डेरा डाले हुए है। उसे देखने के लिए गांव में महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है, जैसे गांव में तमाशा लगा हो।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story