शादी के पहले दुल्हे का कांड: ड्राइवर करने लगा डांस, तो टल्ली दुल्हा खुद ही चलाने लगा कार, बाराती-घराती सब को कुचला, कईयों की हालत गंभीर, दुल्हे की बेदम पिटाई

राजनांदगांव (एजेंसियां) । शराबी दुल्हे ने शादी से पहले ही कांड कर दिया, जिसके बाद ससुरालवालों ने उसकी तबीयत से पिटाई कर दी। मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ छुईखदान गंडई के गातापार थाना क्षेत्र का है। जहां दूल्हे ने शराब के नशे में गाड़ी दौड़ा दी। उसने बाराती और ससुराल पक्ष के कई लोगो को कुचल दिया। घटना में बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। नाराज होकर दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। गुस्साये लोगों ने दुल्हे को बेदम पीटा।

दुल्हन के चाचा जगदीस साहू ने गातापार थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दरअसल राजनांदगांव निवासी नरेश साहू की गुरुवार को शादी थी। अपनी ही शादी में वो टुन्न हो गया। बारात ग्राम मुड़पार जाने वाली थी। बारात जब लड़की के घर के आसपास पहुंची, तो दुल्हे की गाड़ी चला रहा ड्राइवर डांस करने नीचे उतर गया।

इधर दुल्हा ने आव देखा ना ताव खुद ही अपनी शादी में ड्राइवर बन गया। अचानक कार ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास खड़े दर्जनभर बच्चे, महिला और बुजुगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। 112 सहित 108 को मौके पर बुलाकर घायलों को सिविल अस्पताल और राजनांदगांव अस्पताल भेजा गया।

जिसमें सिविल अस्पताल में भर्ती सभी 7 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद देर रात घर वापस भेज दिया गया।उसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे नरेश से शादी करने से मना कर दिया। वहीं, पूरे गांव ने मिलकर शराबी दूल्हा समेत सभी बारातियों की रात भर जमकर धुनाई की। सुबह वहां से जान बचाकर भाग गए।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story