मानवता शर्मसार: मासूम बच्चे पर फेंका कढ़ाही में भरा खौलता तेल....जिंदगी और मौत के बीच....स्थिति नाजुक

पलामू इंसान का अमानवीय चेहरा के कारण एक बार फिर से पलामू जिला सुर्खियों में है। जहां पर एक मासूम बच्चे पर खोलते तेल से हमला किया गया। मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जख्मी बच्चे को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है। घटना पलामू जिले की तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा 2 गांव की है। तेल फेंकने के आरोप में प्रसाद साव और उनके पुत्र राहुल साव अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जख्मी बच्चा ऋषिकेश पासवान 14 वर्ष का बताया जा रहा है और फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतू बाजार में दोनों पक्ष पकौड़ी पर दुकान लगाते थे। बुधवार को किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते बच्चा पर कड़ाई से भरा गर्म तेल फेंक दिया गया। अफरातफरी में घायल बच्चा को मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल जख्मी बच्चा के स्वजनों से मिला और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया।

50% से ज्यादा हिस्सा जला

भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष साकेत पासवान ने बताया कि बच्चे के शरीर का लगभग 50% से ज्यादा हिस्सा जल गया है। भीम आर्मी के प्रदेश मुख्य महासचिव नागमणि रजक ने कहा कि घटना निंदनीय है। देश में जातिवाद मानसिकता के लोग दलित समुदाय पर आज भी अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने राहुल साव व प्रसाद साव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है।

मौके पर जिला अध्यक्ष शशि रंजन भारती, प्रदेश सचिव रामकुमार रवि, अनुराग कुमार, साकेत पासवान, धर्मेंद्र कुमार, दीपक अंबेडकर, त्रिपुरारी सिंह चेरो, अजय सिंह चेरो, प्रदीप अंबेडकर, यशवंत रजक, अनुज कुमार, चंदन कुमार, सुहेल अंसारी, यशवंत पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story