शर्मनाक: ओडिसा से रिश्तेदार के घर आई युवती के साथ परिचित ने ही किया दुष्कर्म... मामला दर्ज

सिमडेगा । नए साल के पहले सप्ताह में सिमडेगा से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। ओडिसा से अपने परिजनों के घर आई लड़की के साथ दुष्कर्म (RAPE) किया गया। लड़की अपने रिश्तेदार के घर ओडिसा से सिमडेगा पहुंची थी। उसे जानने वाले ने उसे घर पहुंचाने के बहाने उसकी अस्मत को कलंकित कर दिया। युवक द्वारा पीड़ित को घर पहुंचाने का प्रलोभन देकर स्कूटी में बैठाकर शंख नदी के किनारे ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले को लेकर सिमडेगा के महिला थाना में पीड़ित युवती द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया।

परिचित ने हीं दिया घटना को अंजाम

दुष्कर्म की घटना की शिकायत पर पुलिस को मिले आवेदन के आधार पर युवती सिमडेगा अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। जहां से वह अपने सहेली से मिलने पास के ही गांव में गई हुई थी। सहेली से मिलकर लौटने के क्रम में आरोपी युवक ने लड़की को फोन किया। जब लड़की ने बताया कि वह इस जगह पर है और रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली है। इस पर युवक उसे घर पहुंचाने की बात कह कर मौके पर पहुंच गया और लड़की की युवक से पहले से जान पहचान थी सो उसके साथ स्कूटी में बैठ गई।

लड़की को दी थी जान से मारने की धमकी

युवती के अनुसार आरोपी युवक स्कूटी से जबरन शंख नदी किनारे ले गया। जहां पर लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की को एक दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। जबकि पीड़िता किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। युवती ने जब आरोपी युवक को फोन करके दुष्कर्म करने की बात कही आरोपी युवक ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। सिमडेगा के समाजसेवीका अगुस्टिना सोरेंग, मेरी भैलेट, दिव्या रश्मि कुल्लू को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने युवती को महिला थाना लेकर आई और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने प्रशासन से सिमडेगा में महिला हिंसा की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story