हैरान करने वाली खबर : नाग ने युवक को डंसा, तो गुस्साये युवक ने नाग सांप का पूरा फन ही चबा डाला, जाने फिर क्या हुआ
पश्चिम सिंहभूम। सांप के काट लेने की खबर तो आम है, लेकिन झारखंड में कुछ उल्टा हो गया। एक सांप ने युवक को डंसा तो गुस्साये युवक ने फन फैलाये कोबरा को ही चबा गया। हैरान करने वाला ये मामला पश्चिमी सिंहभूम का है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है।
जानकारी के मातबिक मुताबिक युवक का नाम भुवन है। भुवन के पडोसी के घर में बडा सा कोबरा घुस गया था। भुवन उसे भगाने की कोशिश कर रहा था। वो नाग सांप के बिल्कुल करीब पहुंच गया, इसी दौरान कोबरा ने उसे डंस लिया। जिसके बाद गुस्साये युवक ने नाग के फन को ही चबा गया।
इस दौरान जब सांप का जहर चढ़ना शुरू हुआ, तो युवक की हालत गंभीर हो गयी, जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए क्योंझर (ओडिशा) रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने भुवन का बेहतर इलाज कर उसकी जान बचा ली और अभी वह पहले की तरह स्वस्थ है।