गगनयान मिशन की पहली झलक! शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी को बताया अंतरिक्ष के अनोखे राज़ ,पूरी दुनिया भी हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान शुभांशु ने पीएम को अपनी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताई गई यात्रा के अनोखे अनुभव साझा किए।

शुभांशु ने प्रधानमंत्री को मिशन पैच और तिरंगा भेंट किया, जिसे वे ISS ले गए थे। उन्होंने बताया कि भारत के गगनयान मिशन को लेकर न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी ने इस बातचीत का 10 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरिक्ष में मिली चुनौतियां और अनुभव

शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में पहुँचने के बाद शरीर को 4-5 दिनों में वहां के वातावरण के अनुसार ढलना पड़ता है। वहीं, वापस आने पर भी शरीर को समायोजित होने में दिक्कत होती है।

अंतरिक्ष स्टेशन पर मूंग और मेथी के बीज उगाने के बारे में पीएम ने पूछा, तो शुभांशु ने बताया कि सीमित जगह और संसाधनों के कारण वहां खाने का प्रबंध बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए कम जगह में ज्यादा पोषण वाला खाना लेकर जाना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गगनयान मिशन: दुनिया की निगाहें भारत पर

शुभांशु ने बताया कि विदेशों में लोग गगनयान मिशन के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनसे इसके बारे में लगातार सवाल पूछते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहला कदम है, जो अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। शुभांशु ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य सीखना और आगे बढ़ना है।

पीएम मोदी ने भी कहा कि भारत के स्पेस प्रोग्राम को सरकार की तरफ से पूरी मजबूती से समर्थन मिल रहा है और भारत आत्मनिर्भर होकर इस क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मुलाकात भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक नया प्रेरणा स्रोत है और गगनयान की उड़ान को और भी करीब ला रही है।

Related Articles

close