"सर, हमलोग अभी जिन्दा हैं", दर्जनों जीवित महिलाएं पहुंची डीसी कार्यालय खुद को जिंदा बताने, जानिए क्या है पूरा मामला

गुमला। कई जीवित महिलाएं खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। इन महिलाओं को योजनाओं का लाभ इसलिए नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकारी दस्तावेज में मृत बता दिया गया है। गुमला के सिसई प्रखंड की दर्जनों महिला लाभुक राशन कार्ड का लाभ नहीं ले पा रही है। इनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब आधा दर्जन महिला गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव के कार्यालय पहुंची। डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। यह मामला सिसई प्रखंड स्थित बरटोली गांव की है, मंगलवार को बरटोली गांव की पूनम देवी, देवकी देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, अंजू देवी, जैसी करीब आधा दर्जन महिलाएं राशन कार्ड से राशन दिलवाने की गुहार लगाते हुए डीसी कार्यालय पहुंची।

महिलाओं ने बताया कि उन लोगों को मृत बता कर राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। महिलाओं ने बताया कि उन लोगों को चमेली महिला मंडल कॉलेज रोड से प्रत्येक महीना राशन मिलता था। नवंबर माह का भी उन्हें राशन मिला था, लेकिन दिसंबर महीने का राशन लेने जब वो डीलर के पास पहुंची तो बताया गया, उन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। महिलाओं ने कहा कि अभी जिंदा है उनके घर में फ्रिज, गोदरेज, वाशिंग मशीन भी नहीं है, इसके बाद भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। सभी ने दोबारा राशन कार्ड चालू करने की मांग की है। इधर डीसी ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जो भी जरूरतमंद होगा, उन्हें योजना का लाभ जरूर दिलाया जायेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story