सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे दिखेगा, कब लगेगा सूतक काल... किसको फायदा, किसको नुकसान

रांची: आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। अक्‍टूबर माह की 25 तारीख, दिन मंगलवार को लग रहा यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है। दिवाली के अगले दिन लग रहे इस सूर्य ग्रहण के बारे में ज्‍योतिषविदों का मानना है कि इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। शाम चार बजकर 29 मिनट से करीब डेढ़ घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्‍व है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद समाप्‍त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ गया है। सूर्य ग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी।

आज मंगलवार, 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सबसे पहले आइसलैंड में दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। अपने देश भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्‍योतिषविदों की अपनी मान्‍यताएं हैं। हालांकि, आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्‍यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

जबकि वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्‍चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।

सूर्य ग्रहण 2022 के वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेता है, तो इसे ग्रहण कहा जाता है। ज्‍योतिषियों के अनुसार भारत में ग्रहण दिखने पर ही सूतक काल को प्रभावी माना जाता है। सूर्य ग्रहण 2022 अक्‍टूबर माह की 25 तारीख को शाम साढ़े चार बजे से लगने जा रहा है। जबकि इस साल 30 अप्रैल को पहला सूर्यग्रहण 2022 लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई राज्‍यों में देखा जा सकेगा।

ज्‍योतिषविदों की मानें तो सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के हिसाब से ही सूतक काल की गणना की जाती है। 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण लगने पर इसका व्‍यापक प्रभाव भारत में दिखेगा। देश-दुनिया में ग्रहण के असर से अशुभ की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रहण का सूतक काल मान्य है। क्‍योंकि, अपने देश में धार्मिक मान्‍यताओं के लिहाज से सूर्य ग्रहण 2022 को आम जनजीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगने जा रहा है।

सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजे के बाद लगेगा

आज 25 अक्‍टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाला साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण करीब डेढ़ घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हो रहा है। शाम 6 बजकर 9 मिनट तक सूर्य ग्रहण जारी रहेगा। इस साल दूसरी बार सूर्यग्रहण लग रहा है। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगने के बाद से ग्रहण के खत्‍म होने तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

भारत के कई राज्‍यों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण 2022 भारत के कई राज्‍यों में नजर आएगा। विदेश की बात करें तो दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर के इलाके, अंटार्कटिका और अटलांटिक के इलाके में भी सूर्य ग्रहण नजर आएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story