जवान की पत्नी को गोलियों से भूना: स्कूटी से जा रही महिला को बीच रास्ते में रोका, फिर मार दी गोली, जवान पर हत्या का आरोप, दूसरी महिला से था अफेयर…

रांची। SSB जवान की पत्नी की दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया। घटना उस वक्त की है, जब जवान की पत्नी अपनी स्कूटी से जा रही थी, उसी दौरान रास्ता रोंककर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। घटना में महिला की मौत हो गयी। मृतिका का नाम गीता टोप्पो है। गीता के पति का नाम विजय भगत है, जो SSB जवान हैं, जो बिहार के गया में पोस्टेड हैं। हत्या का आरोप SSB जवान पति पर ही लगा है।

घटना रांची के मांडर टांगरबसली मुख्य पथ पर बूढ़ा खुखरा के पास कंजिया पुल के पास की है। गीता अपनी स्कूटी पर बैठकर किसी काम से जा रही थी। इस दौरान वह मांडर से बूढ़ा खुखरा की तरफ जा रही थी। गीता की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार वालों ने गीता की मौत का आरोप उसके पति यानि विजय भगत पर लगाया है।

मृतक गीता के परिवार वालों के मुताबिक, विजय भगत का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था. वह अपनी पत्नी को जान से मरवाने की धमकी भी देता था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस की टीम घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. मृतक महिला के पति की बिहार के गया जिला में पोस्टिड हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, जिसे गीता के आने-जाने की पूरी जानकारी रहती हो। फिलहाल पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। गीता की कनपटी पर गोली लगी है। वारदात के बाद हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग खड़े हुए।

Related Articles