SBI बैंक में गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप, दो जवान हुए घायल, जानिये क्या है पूरा मामला

बेतिया। SBI हेड ब्रांच में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। एकबारगी तो लगा कि कोई लूटेरे तो बैंक में घुस नहीं आये हैं। लेकिन बाद में पता चला कि गलती से गोलियां चल गयी। मामला बेतिया के स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य शाखा का है। जहां ड्यूटी एक्सचेंज के दौरान गोलियां चल गयी। इस घटना में दो जवान घायल हो गये। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ब्रांच में 10 जवानों की तैनाती होती है। खबर है कि राइफल हैंडओवर के दौरान ही फायरिंग हो गयी। घटना में सामने बैठे होमगार्ड के घुटने में गोली लग गई और वही गोली दूसरे जवान को भी लगी। दोनों को पहले बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से होमगार्ड जवान दीनबंधु यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। दूसरे जवान सुरेश प्रसाद का इलाज जीएमसीएच में किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने होमगार्ड जवानों से पूछताछ की है। हालांकि अभी तक की जांच में मामला एक्सीडेंटल फायर का ही सामने आया है। जिस राइफल से फायरिंग हुई है। उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। साथ ही अन्य जवानों से भी पुछताछ कर रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story