SSC Vacancy 2022: SSC ने निकाली है इन पदों पर भर्तियां… 1 लाख रुपये तक वेतन…योग्यता, आयु और परीक्षा की पूरी जानकारी…

नयी दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियां जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम CBT से गुजरना होगा।

आवेदन तिथि

एसएससी JHT, SHT और JT के लिए आनलाइन आवेदन 20 जुलाई से शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो 4 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त है। एप्लीकेशन में सुधार के लिए 6 अगस्त को विंडो ओपन होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन विभागों में होगी भर्तियां

• केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा (सीएसओएलएस) में जूनियर ट्रांसलेटर
• रेलवे मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) में जूनियर ट्रांसलेटर
• सशस्त्र सेना मुख्यालय (AFHQ) में जूनियर ट्रांसलेटर
• अधीनस्थ कार्यालयों में जूनियर ट्रांसलेटर (जेटी) / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी)
• केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर

आवदेक के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिये। वहीं हिंदी से अंग्रेसी ट्रांसलेशन में दो या तीन साल का डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2022 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 वर्ष होना चाहिये। हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों को सराकरी मापदंड के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारो को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। । महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति, जनजाति, ईएसएम और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छुट दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैलरी

  • केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा (CSOLS) में जूनियर ट्रांसलेटर – 35400 रुपये से 112400 रुपये (पे लेवल-6) प्रतिमाह वेतन
  • रेलवे मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) में जूनियर ट्रांसलेटर – 35400 रुपये से 112400 रुपये (पे लेवल-6) प्रतिमाह वेतन
  • सशस्त्र सेना मुख्यालय (AFHQ) में जूनियर ट्रांसलेटर – 35400 रुपये से 112400 रुपये (पे लेवल-6) प्रतिमाह वेतन
  • अधीनस्थ कार्यालयों में जूनियर ट्रांसलेटर (जेटी) / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी) – 35400 रुपये से 112400 रुपये (पे लेवल-6) प्रतिमाह वेतन
  • केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 44900 रुपये से 142400 रुपये (पे लेवल-6) प्रतिमाह वेतन

Related Articles

close