झारखंड : रांची में सेंट जेवियर कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ranchi: St. Xavier's College student commits suicide, police start investigation

रांची में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा लालपुर स्थित हॉस्टल में रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा संत जेवियर कॉलेज में पढ़ती थी। वह मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। लड़की ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपनी आत्महत्या का कारण घरेलू परेशानियों और पारिवारिक विवादों को बताया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।










