STF जवान को लगी गोली: नक्सली अभियान से लौटने के दौरान.....

चक्रधरपुर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली अभियान से लौटने के दौरान रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली अभियान में लगा एसडीएफ का जवान करण कुमार दास रायफल से मैगजीन अपलोड करने के दौरान चली गोली से घायल हो गया। घटना कराइकेला स्कूल में घटी। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने करण के पास भागते हुए पहुंचे,और उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। करण नक्सली अभियान में लगे हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस और एसटीएफ के जवान रविवार को अभियान से लौट गए थे। सभी कराईकेला स्कूल में रुके थे। इस दौरान एटीएफ जवान करण कुमार दास अपनी सर्विस रायफल से मैगजीन अनलोड कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई जिससे पैर के तलवों में गोली लगने से आर पार हो गई। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान के दौरान जवान मैगजीन को खाली कर रहे थे तभी अचानक गोली चली गई। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story