झारखंड में हड़कंप : हेमंत सोरेन ने पूर्व 5 मंत्रियों के खिलाफ ACB जांच की दी मंजूरी

रांची: हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार में रहे पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एसीबी जांच के अनुमति दे दी गई है। पूर्व मंत्री अमर कुमार बाऊरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और पूर्व मंत्री नीरा यादव के खिलाफ एसीबी जांच होगी।

निगरानी विभाग ने एसीबी से किया था अनुरोध

डब्ल्यू.पी. (पीआईएल) 316/2020 पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा पूर्व सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध आई.आर. दर्ज कर गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची से किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची द्वारा पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर परिवादी द्वारा लगाए गए प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप के लिए अब तक के गोपनीय सत्यापन से पुष्टि होने का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध अलग-अलग पी.ई. दर्ज करने हेतु अनुमति की मांग की गई है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के सत्यापन प्रतिवेदन के उपरांत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की अग्रतर जांच हेतु पी ई दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध किया गया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story