हड़ताल जारी है : NHM अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों के आंदोलन पर आई बड़ी अपडेट, पढ़िए अब आगे क्या.... ?


रांची । झारखंड राज्य NRHM एएनएम/ जीएनएम संघ और झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने 17-2-2023 को अपनी एक सूत्री मांग सीधा समायोजन को लेकर आमरण अनशन समाप्त करते हुए 32 वा दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा। राज्य कमेटी एवं सभी जिला कमेटी के संयुक्त बैठक में आम सहमति पर निर्णय लेते हुए अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।

हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

संघ ने निर्णय लिया कि जब तक सकारात्मक वार्ता नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। राज्य कमेटी के निर्णयानुसार सहमति बनी कि इसी माह के 20 से 24 फरवरी के बीच हमारी मांगों की पूर्ति हेतु सरकार द्वारा लिखित आश्वासन के उपरांत हड़ताल वापस ले ली जाएगी। तदोपरांत सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यस्थल पर योगदान दे देंगे।

इन मुद्दे पर बनी सहमति

आकस्मिक बैठक में 24 जिला के प्रतिनिधि के साथ बैठकर निम्नलिखित बातों पर सहमति बनी।

  1. आमरण अनशन हमारा खत्म हो गया।
  2. अनिश्चितकालीन हड़ताल का 32 वा दिन है आगे भी जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों पर विचार तथा लिखित में नहीं मिलता है तब तक जारी रहेगा।
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story