छात्रा की मौत : मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

देवघर। जसीडीह से एक बड़ी खबर है। मनचले की छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल जाते समय सुखी तांती नाम का युवक उसे लगातार छेड़खानी कर रहा था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मां के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। मां ने आरोप लगाया है कि सुखी तांती, सुधीर तांती,लीला देवी व दुखी तांती के कारण ही उसकी बेटी ने तंग आकर फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली है।

मृतका की मां ने बताया कि बेटी ने कई बार घर आकर कई बार छेड़खानी किए जाने की बात बताई लेकिन लोक लज्जा के डर के कारण उन लोगों ने बात को दबा दिया। लेकिन वह युवक जब भी उसे अकेले देखते था, उसे छेड़ने लगता था। इसकी शिकायत उन लोगों ने युवक के माता-पिता से भी की थी। मनचले के मां-बाप ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपियों ने छात्रा से कहा कि उससे शादी कर ले नहीं तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा।

ये बात छात्रा ने अपनी मां को बताया था। मां ने मामले में पंचायत बुलाने की बात कही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम जब घर के लोग बाहर गए थे तो छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के लोग वापस लौटे तो छात्रा के शव को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story