7.77 करोड़ से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र.. मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा... पढ़िए किन जगहों पर होना है निर्माण कार्य

रांची: स्वास्थ्य विभाग इन दिनों राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। राजधानी के आसपास के इलाकों में लोगों को बेहतर इलाज मिले इसको लेकर भवन निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में रांची के 14 जगहों पर नए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर मंजूरी मिल गई है।

जिसमें प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 55 लाख ₹50 हजार आवंटित किए गए। जहां मरीजों को बेहतर इलाज के साथ साथ उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर रांची जिला परिषद ने टेंडर भी निकाल दिया है। वहीं निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करना है।

इन जगहों पर होना है स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य

  • अनगड़ा ब्लॉक के हरातु पंचायत में सिकिदिरी उप स्वास्थ्य केंद्र
  • इटकी ब्लॉक के चिनारो पूरियो पंचायत में लुपुंगा उप स्वास्थ्य केंद्र
  • बुंडू ब्लॉक के बारुहातु पंचायत में तिरिलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र
  • बुढ़मू ब्लॉक के चापर पंचायत के बिंजा में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • चान्हो ब्लॉक के चामा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • कांके ब्लॉक के संग्रामपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • मांडर ब्लॉक के बिसाखटंगा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • लापुंग ब्लॉक के हुलसू में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • नामकुम लाली उप स्वास्थ्य केंद्र
  • ओरमांझी चारू में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • रातू ब्लॉक के पाली में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • सिल्ली के लोटा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • सोनाहातू जिलिसरेंग में उप स्वास्थ्य केंद्र
  • तमाड़ अरहंगा कुबासाल में उप स्वास्थ्य केंद्र
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story