Success Story: मां-बेटे ने PSC की परीक्षा पास कर पेश की मिशाल, अब साथ में करेंगे सरकारी नौकरी

केरल: कहते हैं ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती है. इसी तरह सफलता की सीढ़ियां चढ़ने व सफलता के शिखर पर पहुंचने की भी कोई उम्र नहीं होती। यह साबित कर दिया केरल में मलाप्पुरम की 42 वर्षीय एक महिला बिंदू ने। महिला ने 42 वर्ष की उम्र में लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा पास की है। यह खबर सिर्फ इतनी नहीं है, बल्कि इस महिला के लिए मां के तौर पर भी डबल खुशी मिली है। क्योंकि इसी परीक्षा में उनके 24 वर्षीय बेटे ने भी सफलता हासिल की है।

मां – बेटा

मां और बेटे की इस सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार भी काफी खुश हैं। मां-बेटे के एक साथ पीसीएस की परीक्षा पास करने पर बहुत से लोगों को आश्चर्य हो सकता है, लेकिन कड़ी मेहनत जब रंग लाती है तो सफलता का डंका इसी तरह बजता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी इस सफलता के बारे में बात करते हुए पुत्र विवेक ने कहा, ‘हम दोनों एक साथ कोचिंग क्लास जाते थे।’ विवेक ने बताया कि उनकी मां उन्हें कोचिंग में लेकर जाती थी और उनकी इस सफलता की राह में उनके पिता ने उनकी और उनकी मां की खूब मदद की।

विवेक ने अपनी सफला का श्रेय अपने टीचर्स को भी दिया. उन्होंने कहा, हमारे अध्यापकों से हमें बहुत प्रेरणा मिली। हम माता-पुत्र ने एक साथ पढ़ाई की, लेकिन कभी भी ऐसा अंदाजा नहीं था कि हम दोनों एक साथ इस परीक्षा में सफल होंगे। हम दोनों ही बहुत खुश हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 साल से आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं बिंदू

बिंदू पिछले 10 साल से आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं। बिंदू ने कहा कि पीसीएस परीक्षा पास करने की बार-बार की कोशिश में कोचिंग सेंटर के उनके शिक्षकों, उनके दोस्तों और उनके बेटे ने उन्हें प्रोत्साहित किया और समर्थन दिया। उनके बेटे ने टीवी चैनल से कहा कि वे दोनों एक साथ पढ़ाई नहीं करते थे, लेकिन वे कुछ विषयों पर चर्चा करते थे। उसने कहा, ‘मैं अकेले पढ़ाई करना पसंद करता हूं। इसके अलावा, मां हमेशा पढ़ाई नहीं करती हैं। वो समय मिलने पर और आंगनबाड़ी की ड्यूटी के बाद पढ़ाई करती हैं।

एक कहावत है, ‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो।’ जी हां, जब आप कड़ी मेहनत करते हैं तो उसका फल जरूर मिलता है। मलप्पुरम के इस माता-पुत्र की जोड़ी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। माता-पुत्र को पीसीएस परीक्षा पास करने पर बधाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close