गाय का ऐसा रौद्र रूप… स्कूल छोड़ने गये पिता पर निकाला गुस्सा
पटना/नई दिल्ली। गाय ने युवक की बीच सड़क पर गुस्सा निकाला। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। जिसका हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति पर आवारा गाय ने अचानक हमला कर दिया। गाय ने जिस तरह से शख्स पर हमला किया उसे देखकर आस-पास मौजूद लोग अवाक रह गए। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले गाय ने इसके बाद घायल अवस्था में पड़े युवक को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। 45 वर्षीय सुभाष झा अपने परिवार के साथ देवली खानपुर इलाके में रहता था। परिवा
सुभाष मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो यहां पर फाइनेंसर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक मृत्तक सुभाष का बड़ा बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसकी परीक्षा चल रही है। ऐसे में छोटा बेटा ही स्कूल जा रहा था। गुरुवार को सुभाष छोटे बेटे को बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए गया था, जहां पर स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए आती है।