शिक्षक के तबादले पर विदाई का ऐसा आया वीडियो….गम में बच्चों ने छोड़ा मध्याह्न भोजन, फूट फूट कर रोते रहे… आप भी नहीं रोक पाएंगे….

बलिया। शिक्षक और बच्चों के बीच वाकई में रिश्ता अनूठा होता है। कभी-कभी तो ये लगाव इतना बढ़ जाता है, लेकिन एक दूसरे को विदा करते वक्त आंसू नहीं थमते। एक ऐसा ही वीडियो बलिया से आया है। यूपी के बलिया में एक शिक्षक की तबादले के बाद विदाई से बच्चे फूट-फूटकर रोए। अब तो हालत ये है कि बच्चों ने अपने शिक्षक के गम में मध्याह्न भोजन तक खाना छोड़ लिया है। बच्चों की हठ देखकर शिक्षा विभाग भी हैरान है। वहीं शिक्षक बच्चों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे है कि मानने को तैयार ही नहीं।

बच्चों ने तो शिक्षक को दोबारा से स्कूल में बुलाने के लिए मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा दी है। मामला बलिया के प्राथमिक विद्यालय कलना का है। जहां पदस्थ शिक्षक मनीष कुमार का तबादला हो गया है। शुक्रवार को उन्हें स्कूल की तरफ से विदाई दी गयी। विदाई समारोह के दौरान बच्चे इस कदर भावुक हुए कि शिक्षक मनीष की विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगे। शिक्षक की इस विदाई के दौरान बच्चे शिक्षक के गले लिपट गये। हालात ये हुए कि शिक्षक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा रहे थे। बच्चे इस कदर दहाड़ मारकर रो रहे थे कि उन्हें संभाल पाना भी मुश्किल हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल के प्रभारी प्रिसिपल ने बताया कि शिक्षक का बच्चों से खूब लगाव था। खेल-खेल में बच्चोंको पढ़ाने का तरीका लाजवाब था। शिक्षक मनीष को रोकने के लिए बच्चों ने मध्याह्न भोजन तक खाना छोड़ दिया है। मनीष कुमार स्कूल में बतौर प्राचार्य पदस्थ थे। शिक्षक का तबादला आंबेडकर नगर हो गया है। शिक्षक के फेयरबेल के दौरान बच्चे फूट-फूटकर रोये।

शिक्षक अपने बच्चों को परिवार की तरह ख्याल रखते थे। अपनी सैलरी से गरीब बच्चों को कॉपी और पेंसिंल देते थे। उनकी जरूरतों के बारे में पूछते थे। छुट्टी के दिनों भी शिक्षक मनीष बच्चों को पढ़ाई कराते थे। मुख्यमंत्री से बच्चों ने मनीष कुमार को दोबारा से उसी स्कूल में लौटान की मांग की है। 2018 से वो कलना प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close