रांची जेल में सुसाइड, CM हेमंत सोरेन ने मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना, 20 लाख के दो माओवादियों ने किया सरेंडर समेत पढ़े, झारखंड की बड़ी खबर बस एक Click में

रांचीः झारखंड की बड़ी खबर:

1.रांची जेल में कैदी ने किया सुसाइड

राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली है. मंगरा उरांव नाम का बंदी साल 2017 से ही रांची जेल में बंद था. उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था. खेलगांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर इस मामले की जांच में जुट गयी है।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे विचाराधीन कैदी 37 वर्षीय मंगरा उरांव ने शुक्रवार को जेल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली. रांची जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगरा उरांव 2017 से ही रांची जेल में बंद था. शुक्रवार को मंगरा उरांव बाथरूम गया था काफी देर तक जब वह बाथरुम से बाहर नहीं निकला तब दूसरे कैदियों ने अंदर जाकर देखा तो वह बाथरूम की खिड़की पर वह बेजान अवस्था में मिला. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है।

2.CM हेमंत सोरेन ने मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने और पदभार ग्रहण करने के बाद मां बगलामुखी की पूजा की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार (5 जुलाई) को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ काली मंदिर लेन स्थित मां बगलामुखी मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की।

यहां देखें Photo...








3.लातेहार में 20 लाख के दो माओवादियों ने किया सरेंडर

झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी और पुलिस की नक्सलवाद के खिलाफ लगातार चल रही अभियान की वजह से दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. लातेहार में माओवादियों के दो जोनल कमांडर नीरज सिंह उर्फ संजय खेरवार और सलमान उर्फ लोकेश गंझू ने वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया. इन दोनों माओवादियों के ऊपर 10-10 लाख का इनाम था. इस मौके पर पलामू डीआईजी, एसपी और डीसी मौजूद थे।






HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story