मुखिया बनते ही "मैडम" हुई वार्ड सचिव संग फरार, पति बोला, मैंने ही मुखिया बनाया, और मुझे ही...तीसरी बार बनी दुल्हन

Regional News: मुखिया बनते ही “मैडम” अपने पति और बच्चे को छोड़कर ब्वायफ्रेंड संग फरार हो गयी। अब पति कह रहा है कि, हमने ही मुखिया बनने की जिद की थी, मैंने सबसे बड़ी भूल कर दी, उसे चुनाव लड़वाकर। मामला बिहार के मधेपुरा का है, जहां महिला मुखिया अपने ही वार्ड सचिव के साथ फरार हो गयी और फिर शादी कर ली।


महिला मुखिया की ये तीसरी शादी है। 11 साल में तीसरी बार दुल्हन बनी मुखिया मैडम का अपने तीसरे प्रेमी से 2 साल से चक्कर था। पहले भी महिला वार्ड सचिव के साथ मुखिया मैडम दो बार भाग चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक बिहारीगंज प्रखंड के शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी (30) की 11 सालों में ये तीसरी शादी है। मुखिया के दूसरे पति रहे संजय साह अब पछता रहा है। उसका करना है कि उसने ही मुखिया बनाया और वो उसे ही वो छोड़ कर चली गई। मुखिया के 2 बेटे भी हैं, लेकिन उसे भी पति के पास ही छोड़ दिया।

पति के मुताबिक शेखपुरा गांव की मुखिया सुनीता देवी का गांव के ही वार्ड-10 निवासी शशिभूषण मेहता के बेटे नवीन कुमार (25) के साथ 2 साल से प्रेम-प्रसंग था। दोनों पहले भी कई बार घर से फरार हुए थे, लेकिन दस-पंद्रह दिन बाद वापस लौट आए। वो तीसरी बार भागे और फिर उदाकिशुनगंज में कोर्ट मैरिज कर ली।

दोनों के घर आने पर युवक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस शादी का विरोध करना शुरू दिया। गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। उसके तीसरे पति वार्ड-10 निवासी नवीन कुमार (25) के घर पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सभी शादी का विरोध कर रहे थे।

लोगों ने कहा कि हमें ऐसी मुखिया नहीं चाहिए। इसे पद से हटा देना चाहिए। पुलिस ने मुखिया के तीसरे पति युवक नवीन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी बार की मुखिया ने शादी

सुनीता देवी की पहली शादी 2013 में पूर्णिया जिला के बेला में एक युवक से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद वह मायके आ गई, फिर वापस नहीं लौटी। फिर शेखपुरा गांव के ही रामधीन साह के बेटे संजय साह से उसका अफेयर हुआ। और सुनीता देवी ने घर से भागकर संजय साह ने 2014 में उससे कोर्ट में शादी की थी। अब वार्ड सचिव से तीसरी शादी की है। हालांकि पुलिस ने तीसरे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story