दबंग लेडी IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा, 2019 बैच की थी IPS अफसर, पति भी हैं एसपी, लेडी सिंघम के नाम से थी चर्चित

IPS Kamya Mishra Resign: ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर IPS काम्या मिश्रा 2019 में पुलिस सेवा में आईं थीं। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया था। बिहार कैडर की IPS अफसर काम्या मिश्रा अभी दरभंगा की ग्रामीण एसपी थी।

उन्होंने निजी और पारिवारिक कारण का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मन इस काम में बहुत लग रहा था, लेकिन निजी कारणों से ऐसा निर्णय लिया है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा काम्या मिश्रा के नेतृत्व में हुआ था।

एक महीने से रिजाइन करने का मन बना रहीं थीं। दरभंगा में ग्रामीण एसपी के पद पर रहते हुए उन्हें बिरौल और बेनीपुर अनुमंडल की जिमेदारी सौंपी गई थीं।काम्या मिश्रा अक्सर इस्तीफा देने की बात करती थीं। कहती थी कि उनका मन नहीं लग रहा है। हालांकि, उनके साथी अधिकारी और पुलिसकर्मी इसे मजाक समझते थे।

दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के कार्यालय में काम्या मिश्रा के इस्तीफे की कॉपी आई है। एसएसपी ऑफिस के सूत्रों ने भास्कर रिपोर्टर से इसकी पुष्टि की है। साथ ही पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले 6-7 महीने से उनके इस्तीफा देने की बात चल रही थी।


काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। उन्होंने भी कामना मिश्रा के इस्तीफे के पीछे निजी कारण ही बताया है। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। अवधेश सरोज दीक्षित अभी मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के तौर पर पोस्टेड हैं। इन दोनों ने उदयपुर में शादी की थी। अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।

काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं और बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी की भी क्रैक कर लिया। वह महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गई थीं।

काम्याी मिश्रा ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। उन्होंने 172वीं रैंक हासिल किया था और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए उनका चयन हुआ। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या को हिमाचल कैडर से बिहार कैडर में स्थानांतरित किया गया था।काम्या मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहीं हैं। 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास की।दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज से स्नातक के बाद पहले ही प्रयास में वो आइपीएस अफसर बन गईं।शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला था लेकिन फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर बिहार कैडर में ले लिया।


काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी IPS अधिकारी हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। इस कपल की शादी उदयपुर में हुई थी। काम्या के पति अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक भी किया था।

वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के केस को काम्या मिश्रा को सौंपा गया था। इस दौरान भी काम्या खूब चर्चा में आईं थीं। काम्या मिश्रा अपने काम को लेकर पटना में भी सुर्खियों में रही हैं। दरभंगा से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय डीएसपी थीं।

अपराधियों के बीच काम्या मिश्रा का खूब खौफ रहता था और वह मीडिया में लेडी सिंघम और अपने सख्त रवैये की वजह से जानी जाती थीं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story