गैंगरेप में फंसे IAS पर सरकार का बड़ा एक्शन, दोनों पद से हटाया, ईडी ने भी कई ठिकानों पर मारे थे छापे

IAS Sanjeev Hans: गैंगरेप और भ्रष्टाचार के मामले में फंसे IAS संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ गयी है। राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाते हुए बिना विभाग के कर दिया है। संजीव हंस के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। उन पर गैंगरेप और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पद और अतिरिक्त प्रभार के दायित्व से मुक्त किया जाता है।

संजीव हंस सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग में किस पद पर योगदान देंगे। पद के बारे में जिक्र नहीं किया गया है।संजीव हंस को ऊर्जा विभाग से हटाने के बाद उनके पास के तमाम विभागों का चार्ज IAS संदीप पौंड्रिक को दिया गया है। ऊर्जा विभाग के साथ-साथ बिजली कंपनियों के सीएमडी का भी प्रभार दिया गया है। संदीप पौंड्रिक 1993 बैच के अफसर हैं।

देश भर में अरबों रुपए की संपत्ति मिलने के बाद भी वो अब तक अपने पद पर बने हुए थे। ऐसे में सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे। ये वही संजीव हंस हैं, जिनके कार्यकाल में बिहार में 10 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगवा दिए गए। स्मार्ट मीटर लगवाने वाला बिहार पहला राज्य भी बन गया। मगर, इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कुछ भी अपडेट नहीं है। इतने बड़े भ्रष्टाचार के बाद भी संजीव हंस को पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में ये आदेश भी सवालों के घेरे में है। संजीव हंस को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाने के बाद उद्योग विभाग के एसीएस संदीप पौंड्रिक को यह प्रभार दिया गया है।

जानिये क्या लगा है गैंगरेप का आरोप

दरअसल, पीड़ित महिला वकील अपने बेटे की पहचान के लिए एक कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। उनका आरोप है कि 6 साल पहले झंझारपुर से राजद के पूर्व MLA गुलाब यादव ने राज्य महिला आयोग में सदस्य बनाने के नाम पर पहली बार गन प्वाइंट पर उनका रेप किया था।

वो भी अपने घर पर। उसी वक्त वो केस करने जा रही थीं, गुलाब यादव ने शादी का झांसा देकर केस करने से रोक लिया था।इसके बाद भी वो महिला वकील का शोषण किया। महिला वकील का आरोप है कि इसके बाद गुलाब यादव ने उन्हें पुणे बुलाया था। खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दूसरी बार में गुलाब यादव के साथ IAS संजीव हंस ने मिलकर उनका गैंगरेप किया था। इसके बाद भी लगातार शोषण किया।

ये लोग न्यूड फोटो अपने पास होने की बात कहने लगे। फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगे। उसी दरम्यान महिला वकील प्रेग्नेंट हुई थी। इनका दावा है कि पहले बच्चे का अबॉर्शन भी ये लोग करवा चुके हैं। अब दूसरा बेटा है। इसके अबॉर्शन के लिए भी पहले बहुत प्रेशर बनाया गया था।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story