जवान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, दोस्त से मिलने निकला, फिर अस्पताल में इस हाल में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Jawan ki Maut: छुट्टी पर घर आये असम राइफल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। जवान का नाम आदित्य है। असम राइफल रेजीमेंट के जवान आदित्य फिलहाल नागालैंड के दीमापुर से ट्रेनिंग पूरा कर घर लौटे थे। वह मूल रूप से मानपुर प्रखंड के भूआलपुर गांव निवासी रणवीर सिंह के इकलौते बेटे थे।फिलहाल रणवीर और उनका परिवार शहर के मगध कॉलोनी में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वो अपने साथियों के साथ घर से शहर की ओर निकला था।

इस मामले में मेडिकल थाने में मृतक के परिजनों ने फर्द बयान दर्ज कराया है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि आदित्य के किसी साथी का उसके मोबाइल पर फोन आया। उससे कुछ बात हुई और बात करने के बाद वह अपनी बाइक से निकल गया। करीब दो घंटे बाद आदित्य का एक दोस्त बाइक से आया और कहने लगा कि आदित्य की तबीयत खराब हो गई है। उसका ID कार्ड दे दीजिए। उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराना है।

घर वालों ने उस युवक को ID कार्ड दे दिया। इसके बाद आदित्य की मां भी पीछे-पीछे मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित MH हॉस्पिटल पहुंच गई, वहां जब आदित्य की मां रूबी देवी ने डाक्टर से बात की तो बताया गया कि आदित्य की बॉडी में प्वाइजन का अंश मिल रहा है। आदित्य के तीन साथियों का नाम का हवाला दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ नाम दर्ज किए जाने के बाद ही उनके नाम का खुलासा किया जाएगा।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story