झारखंड की पहली ट्रांसजेंडर चिकित्सा पदाधिकारी, CM हेमंत सोरेन ने अमिर महतो को सौंपा नियुक्ति पत्र

रांची: ट्रांसजेंडर अमीर महतो झारखंड और बिहार के पहले जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) बन गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (29 अगस्त) को पश्चिमी सिंहभूम जिले के अमीर महतो को सीएमओ के तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा।


झारखंड मंत्रालय में कल यानी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमिर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा। ओडिशा के संबलपुर नर्सिंग कॉलेज से एमएएसी नर्सिंग करने के बाद झारखंड में नियुक्त हुईं अमिर महतो ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप में बहाली होगी।


प्रोजेक्ट भवन में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अमिर महतो कहती हैं कि एक ट्रांसजेंडर के लिए संघर्ष क्या होता है वही जानती हैं इसके बावजूद हमने सरकारी नौकरी पाने में सफल रही।

अमिर महतो कहती हैं मेरे साथ सुखद बात यह रही कि कॉलेज में भी कोई परेशानी नहीं हुई. क्लास में तीन लड़कों को छोड़कर सभी लड़कियां थीं और सभी ने खासकर प्रिंसिपल से लेकर विद्यार्थी कॉपरेटिव थे।

Related Articles
Next Story