शादी के ठीक पहले दुल्हन हो गयी आशिक संग फरार, बारात आयी तो घरवालों ने साली संग करा दी जीजा की शादी

Bihar News : दुल्हन प्रेमी संग रफ्फूचक्कर हो गयी। शादी की सुबह दुल्हन अपने प्रेमी के संग भाग गई। रात में बारात आई तो परिजनों ने दूल्हे को मनाकर दुल्हन की छोटी बहन से उसकी शादी कर विदाई करवा दी। इधर सुबह होते ही घर से भागी दुल्हन को उसका प्रेमी छोड़ गया। मामला समस्तीपुर का है। गांव वापस आकर दुल्हन ने कहा कि उसके प्रेमी (मनीष कुमार) ने उसका अपहरण कर लिया था।

अब परिजन लड़की को अपने साथ रखना नहीं चाहते हैं और प्रेमी भी फरार है। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।मामला थाना पहुंचा और परिजनों ने कहा- यह लड़की अब उसी प्रेमी के साथ रहेगी, जिसके साथ यह भागी थी। जबकि प्रेमी के घरवाले लड़की को अपनाना नहीं चाहते हैं।लड़की के भाई ने प्रेमी पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी प्रेमी का घर लड़की के घर से करीब 200 मीटर दूर है।

आरोप है कि प्रेमी मनीष ने पहले होनेवाली दुल्हन का अपहरण किया, फिर दूसरे दिन उसे घर के पास छोड़ गया।दरअसल, शुक्रवार (21 जून की) को रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव के लड़के से विभूतिपुर की लड़की की शादी थी। लड़की पक्ष के लोग रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। सुबह 11 बजे दुल्हन घर से शौच करने के बहाने निकली और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दुल्हन के चाचा ने बताया कि रात 8 बजे लड़की ने अपने भाई को कॉल किया और बताया कि वो रोसड़ा में है। हमने कहा-अभी भी समय है, वापस आ जाओ। पर लड़की ने कहा- वो नहीं आएगी और प्रेमी मनीष के साथ ही रहेगी। इसी बीच रात में बारात घर पहुंची तो सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवा दी।

इधर, लड़की रात भर अपने प्रेमी और उनके दोस्तों के साथ रही। सुबह लड़की को प्रेमी उसे गांव के ही एक स्थान पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और उसे अपने साथ नहीं रखने की बात कही। परिजनों का कहना है कि अब लड़की उसी प्रेमी के घर रहेगी, जिसके साथ वो भागी थी। वहीं, दुल्हन ने मनीष कुमार पर जबरन अपहरण का आरोप लगाया है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story