अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेलिंग और 100 लड़कियों से गैंगरेप...एक स्कूली छात्रा से कैसे पहुंचा 100 का आंकड़ा, दिल दहला देगी अजमेर 'सेक्स स्कैंडल' की ये कहानी

Ajmer Sex Scandal Case: आख़िरकार वह दिन आ ही गया जब अजमेर सेक्सर स्कैंडल को न्याय मिलेगा। अजमेर सेक्स कांड, 100 से अधिक कॉलेज लड़कियों से सामूहिक बलात्कार, फिर उनकी नग्न तस्वीरें पूरे शहर में फैल गईं। ये कहानी है करीब 32 साल पुराने मामले की, जिस पर आज अजमेर की विशेष अदालत ने बाकी आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इस पूरे मामले में 18 आरोपी थे, 9 को दोषी ठहराया गया। बाकी दोषियों की सजा पर आज फैसला आया। नफीस चिश्ती, सलीम चिश्ती, सोहेल गनी, जमील चिश्ती, इकबाल भाटी और टार्जन को लेकर फैसला आया है।बता दें कि, कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। इस पूरे कांड को अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड का नाम दिया गया।


इस मामले में अनवर चिश्ती, फारूक चिश्ती, परवेज अंसारी, मोइनुल्लाह उर्फ पुत्तन इलाहाबादी, इशरत उर्फ लल्ली, कैलाश सोनी, महेश लुधानी, शमशु चिश्ती उर्फ मेनराडोना और टार्जन को गिरफ्तार किया गया था।

ये पूरा मामला शुरू हुआ था - सोफिया सेकेंडरी स्कूल से। यहां पढ़ने वाली सैकड़ों लड़कियों का यौन शोषण किया गया था। अजमेर को पवित्र स्थल माना जाता है। यहां अजमेर शरीफ पर दर्शन के लिए दूर - दूर से लोग आते हैं लेकिन 1992 में अजमेर अलग ही कारणों से चर्चा का विषय बना हुआ था।

अजमेर के सोफिया सेकेंडरी स्कूल में कुछ गड़बड़ी चल रही थी। यह एक गर्ल्स स्कूल था। अक्सर स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां स्कूल के बाहर लड़कों से मिला करती थीं। सोफिया सेकेंडरी स्कूल की 8 वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई। इस लड़के का नाम था फारूक चिश्ती।

यहां बता दें कि, फारूक चिश्ती इस लड़की से उम्र में बहुत बड़ा था। कई दिनों तक दोनों के बीच खूब बातें हुईं फिर मुलाकातें हुई। लड़की को फारूक चिश्ती की उम्र से कोई खासा परेशानी नहीं थी। वो अक्सर स्कूल बंक करके फारूक चिश्ती से मिलने जाती थी।

8 वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा फारूक चिश्ती पर खूब भरोसा करती थी। जब फारूक चिश्ती को इस बात का भरोसा हो गया कि, लड़की उसकी हर बात मानेगी तो उसने लड़की को फार्म हॉउस बुलाया। फारूक चिश्ती के बुलावे पर ये लड़की उसके फार्म हॉउस गई। यहां फारूक चिश्ती ने लड़की को सेक्स के लिए अप्रोच किया।

छात्रा और फारूक चिश्ती के बीच सेक्स :


8 वीं क्लास की छात्रा और फारूक चिश्ती के बीच सहमति से संबंध बने। सेक्स के दौरान फारूक चिश्ती ने लड़की की कुछ तस्वीरें ले लीं। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का दौर। फारूक चिश्ती ने लड़की को कुछ नेगेटिव इमेज दिखाई और कहा - अगर तुम अपने स्कूल से एक और लड़की को मेरे पास नहीं लाइ तो ये तस्वीर मैं तुम्हारे घर वालों और स्कूल के सभी लोगों को दिखा दुंगा।

सेक्स स्कैंडल में शामिल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष :

अब इस केस में आगे बढ़ने से पहले इस केस में शामिल प्रमुख आरोपियों के बारे में भी जान लेते हैं। फारूक चिश्ती जिसके कारनामों की एक झलकी ऊपर बताई गई वो अजमेर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष था। नफीस और अनवर चिश्ती भी इस सेक्स स्कैंडल में फारूक चिश्ती के साथ थे। नफीस अजमेर युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष था।

यहां बता दें कि, फारूक चिश्ती एक रसूखदार परिवार से आता था। अजमेर में क्राइम की हर छोटी - बड़ी वारदातों में उसके परिवार का नाम आता ही था। ऐसे में कोई कहां इनके खिलाफ आवाज उठा सकता था लेकिन जब कभी पाप बढ़ता है तो उसे खत्म करने के लिए कोई न कोई आगे आता ही है। खैर इस सेक्स स्कैंडल के बारे में खुलासा कैसे हुए इस बारे में आगे चर्चा की जाएगी।

एक के बाद एक लड़की बनती गई शिकार :

अब लौटते हैं फारूक चिश्ती के फार्म हॉउस पर जहां लड़की को ब्लैकमेल किया जा रहा था। लड़की को जब बदनामी का डर सताया तो उसने अपने साथ की एक लड़की को फारूक से मिलवा दिया। उसके साथ भी वही हुआ जो पहले वाली लड़की के साथ हुआ था। उसे भी ब्लैकमेल किया गया और फिर एक के बाद एक लड़की फारूक के जाल में फंसती गई।

आत्महत्या का दौर शुरू :

इसके बाद शुरू हुआ आत्महत्या का दौर। इन दरिंदों ने एक, दो, तीन या चार नहीं सैकड़ों लड़कियों से रेप किया था। कुछ रिपोर्टस के अनुसार 100 से 200 लड़कियां इन दरिंदों का शिकार बनी थी। गैंगरेप के बाद ये लड़कियों की न्यूड फोटो निकाल लिया करते थे।

इसके बाद उस लड़की को बार - बार फ़ार्म हॉउस में बुलाकर रेप किया करते थे। फारूक और उसके साथियों ने तस्वीर बनाने के लिए लैब और स्टूडियो में दी। इसके बाद यहां से फोटो लीक होने लगी। बदनामी के डर से कई पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली।

एक ही स्कूल की कई लड़कियों के गैंगरेप से मचा हड़कंप :

लोगों ने कड़ी तब जोड़नी शुरू की जब उन्हें पता चला कि, आत्महत्या करने वाली अधिकतर लड़कियां एक ही स्कूल की थीं। फोटो स्टूडियो से बच्चियों की न्यूड फोटो लीक हो रही थी। अब स्थिति यह थी कि, कई लड़कियों के परिवार वालों को भी धमकी मिलनी शुरू हो गई थी। कुछ से तो फोटो लीक न करने के बदले रुपयों की भी डिमांड भी की गई।

मीडिया में खबर लिखने कि हिम्म त नहीं :

अजमेर में इतनी बड़ी घटना हो रही थी लेकिन किसी मीडिया संस्थान की हिम्मत नहीं थी कि, इस बारे में खबर लिख दे। आखिरकार इन पीड़िताओं के लिए कुछ पत्रकार सामने आए। इस मामले का खुलासा किसी राष्ट्रीय स्तर के चैनल ने नहीं बल्कि स्थानीय या छोटे अख़बारों ने किया।

दैनिक नवज्योति में संतोष गुप्ता ने लिखी थी खबर :

इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा दैनिक नवज्योति जैसे अख़बारों ने किया। संतोष गुप्ता ने फारूक चिश्ती की तस्वीर के साथ खबर लिखी जिसमें खुलासा किया कि, इस सेक्स स्कैंडल की सूचना गुप्तचर विभाग ने पुलिस को महीनों पहले ही दे दी थी।

बावजूद इसके न तो पुलिस ने जांच की न किसी प्रशासनिक अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। इस मामले में सभी ने अपनी आंख और कान बंद कर लिए और जिन्दा लाश बनकर पीड़िताओं का शोषण होते देखते रहे।

पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही :

दैनिक नवज्योति में संतोष गुप्ता ने एक नहीं बल्कि ऐसी कई खबर प्रकाशित की। बावजूद इसके पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही। जब लोगों ने इस मामले में प्रदर्शन करना शुरू किया तो पुलिस - प्रशासन दबाव में आया।

मुस्लिम युवकों की साजिश :

इस मामले में ध्यान देने वाली बात यह है कि, सभी पीड़िताएं हिन्दू थी और सभी आरोपी मुसलमान। जल्द ही विश्व हिन्दू परिषद् और शिवसेना इस मामले में पीड़िताओं की आवाज बन गए। शहर में हिन्दू संगठन लामबंद होने लगे थे।

अब इस पूरे मसले में हिन्दू - मुस्लिम विवाद छिड़ने वाला था। बता दें कि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, अजमेर सेक्स स्कैंडल हिन्दू लड़कियों को टारगेट करने के लिए इन मुस्लिम युवकों की साजिश थी।

इसके बाद अजमेर जिला बार एसोसिएशन के वकील बीच का रास्ता निकालने के लिए तत्काबलीन जिला कलेक्टर अदिति मेहता से मिले। इस बैठक में तत्का लीन पुलिस अधीक्षक एमएस धवन भी मौजूद थे। बैठक में खुलासा हुआ कि, सेक्स स्कैंडल की पूरी डिटेल और लड़कियों की न्यूड फोटो युवा भाजपा अध्यक्ष वीर कुमार सिंह ने पहले ही जिला प्रशासन को सौंप दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story