महिला सिपाही को देखकर फौजी की नीयत बिगड़ी, चार दोस्तों के साथ करने लगा बीच सड़क पर छेड़खानी, पहुंचा हवालात

Lady Constable : शराब चीज ही ऐसी है, जो चढ़ गई, तो फिर ना तो शर्म का ख्याल रहता है और ना ही हया का अहसास। जाहिर है वर्दी की भी मर्यादा तार-तार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली में सामने आया है, जहां महिला कांस्टेबल को देकर फौजी की नीयत बिगड़ गयी, फिर क्या था चार दोस्तों के साथ महिला मिलकर आन ड्यूटी महिला कांस्टेबल के साथ युवक ने छेड़खानी शुरू कर दिया। मामला बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है। जहां महिला कांस्टेबल की ड्यूटी मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रेम नगर थाना इलाके में लगी थी।

देर शाम एक कार सवार दो युवक महिला कांस्टेबल के पास पहुंचे। आरोप है कि महिला सिपाही से पता पूछने के बहाने अश्लील इशारे किए गए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और जब महिला कांस्टेबल ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें महिला कांस्टेबल घायल हो गई. मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची प्रेम नगर थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

मारपीट और छेड़छाड़ मामले में बताया जा रहा है कि, प्रेम नगर थाने की पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद देर रात दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया. लेकिन शुक्रवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद महिला कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी राहुल सिंह और सनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, दर्ज मुकदमें में राहुल सिंह आर्मी में तैनात है और अपने दोस्तों के साथ किसी बारात में शामिल होने जा रहा था। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकार प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रेम नगर थाना इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही के साथ दो युवकों ने अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर मारपीट की थी. जिसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story