Reel वाली महिला सिपाही गिरफ्तार: वर्दी में Reel बनाकर फंसी महिला सिपाही, पति और देवर के साथ पहुंच गयी हवालात

Lady Constable Reels: वर्दी में रील्स बनाने को लेकर पुलिस विभाग ने दर्जनों बार सख्ती की है। कई सिपाही सस्पेंड हुए हैं, तो कुछ को हवालात की हवा खानी पड़ी है। लेकिन Reels की बीमारी ऐसी चढ़ी है कि उतरती ही नहीं। खासकर महिला सिपाहियों पर तो ये नशा कुछ ज्यादा ही चढ़ गया है। नया मामला बिहार के गांधी मैदान थाने से सामने आया है। महिला सिपाही को रील बनाने के चक्कर में पति और देवर के साथ हवालात जाना पड़ गया है।

पूरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र (पटना) के सभ्यता के द्वार के पास का है। आरोप है कि महिला सिपाही अमृता कुमारी ने पहले बिना बताये सिप्पी सिंह नाम की युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। सिप्पी सिंह का आरोप है कि बिना बताए वीडियो बनाकर अपलोड कर दी थी, काफी मिन्नतें करने के बाद भी डिलीट नहीं की। गुरुवार को अमृता कुमारी (आरोपी महिला) सिप्पी को दिख गई।

इसके बाद उसने फिर से वीडियो डिलीट करने कहा लेकिन अमृता, उसका पति और दोस्त सिप्पी के साथ बदमतीज़ी करने लगे।सिप्पी सिंह के साथ मारपीट और छेडखानी भी की, इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर महिला सिपाही अमृता कुमारी (नालंदा जिला बल), उसके पति अजीत कुमार और दोस्त नीरज कुमार (पूर्वी चंपारण, निवासी) को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद ने बताया कि तीनों पर मारपीट और छेड़खानी के आरोप थे। वर्दी में यह लोग रील बनाते थे। पूर्व में नालंदा जिला बल की महिला सिपाही अमृता कुमारी ने सिप्पी सिंह नाम की युवती का वीडियो बना लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस भी अगर दूसरों की तरह की कानून की धज्जियां उड़ाएगी तो फिर मनचलों और अपराधियों के तो हौसले बुलंद होंगे ही। इसलिए इस तरह की हरकत करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story