महिलाओं का अर्धनग्न विरोध: दुल्हे की मौत पर विरोध जताने डीसी आफिस पहुंची महिलाओं ने किया बवाल, पुलिस के सामने कपड़े उतारने शुरू....

Women Protest: बारात से ठीक पहले दुल्हे की हिरासत में मौत मामले पर जमकर बवाल मचा। विरोध करने कलेक्टरेट पहुंची महिलाओं ने नग्न प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। महिलाओं के रुख के बाद जमकर बवाल मच गया। दरअसल मध्यप्रदेश के गुना जिले की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को 14 जुलाई को शाम 4.30 बजे पकड़ा था। इसी दिन देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जानी थी। रात में परिवार को देवा की मौत की सूचना मिली। मिनी ट्रक में भरकर महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं।

इधर दुल्हे की मौत पर महिलाएं और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद महिलाएं बाहर आकर हंगामा करने लगीं। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। झूमाझटकी में महिलाओं की चूड़ियां टूट गईं। एक महिला के सिर से खून निकलने लगा। कलेक्टर ने कुछ महिलाओं को दोबारा बुलाकर उनकी बात सुनी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। महिलाओं ने कहा, 'यह झूठ बोला जा रहा है कि देवा पारदी (25) की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। इतनी कम उम्र के लड़के को अटैक कैसे आ सकता है? पुलिस ने उसके साथ मारपीट की।

उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गई है।' महिलाओं की मांग है कि देवा के चाचा गंगाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। देवा की दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। चाची सूरजबाई ने खुद को आग लगा ली। दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम भोपाल में कराने की मांग पर अड़ गए। मजिस्ट्रियल जांच के भरोसे पर वे माने।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story