बदल गयी दुल्हन: शादी का जोड़ा नहीं आया दुल्हन को पसंद, कर दिया शादी से इंकार, फिर लड़की वालों ने छोटी बेटी को...

Dulhan Badal gayi: शादी में उस वक्त बवाल मच गया, जब शादी के ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दरअसल दुल्हन को शादी का जोड़ा पसंद नहीं था, जिसके बाद वो नाराज हो गयी, परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। फिर परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन को जोड़ा पहनाया और जयमाला पर बैठा दिया। इधर, शादी से पहले दूल्हे को भी अंदाजा हो गया था कि बगल में बैठी लड़की कोई और है, जिसके बाद दूल्हे ने हंगामा शुरू कर दिया और शादी से इनकार कर दिया।

इधर, इस दौरान लड़की के परिवार वाले शांत खड़े थे और लड़का दुल्हन बदल देने का आरोप लगा रहा था। इस बीच दूल्हा और उसके परिजन थाने पहुंच गए, जहां थाना परिसर में फिर पहली वाली लड़की से ही दूल्हे की शादी कराई गई। वहीं से दुल्हन की विदाई हुई। पूरे विवाद के दौरान बारात और अन्य मेहमानों को भी माजरा समझ नहीं आ रहा था। कई बाराती शादी से पहले अपने घर चले गए। बारातियों ने खाना तक नहीं खाया था।

गायघाट प्रखंड के टुनटुन कुमार की शादी धूम नगर बखरी की सपना कुमारी से तय हुई थी। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ 40 किमी दूर से बारात आई थी। लड़की पक्ष वालों ने धूमधाम से तैयारियां की थी। टेंट-कुर्सी की व्यवस्था अच्छी थी। खाने में कई तरह के व्यंजन बने थे, लेकिन एक भी बाराती ने खाना नहीं खाया।जब बड़ी बेटी ने शादी से इनकार दिया तो परिवार वालों ने इज्जत के खातिर छोटी बेटी को दुल्हन की तरह तैयार कर दिया और जयमाला के लिए मंडप के पास ले गए।

जब दूल्हे ने शादी से इनकार किया तो लड़की पक्ष वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। जिसके बाद टुनटुन ने पुलिस को फोन कर दिया। स्थानीय बरूराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वर-वधू पक्ष को काफी समाझाया। जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो सभी को थाने ले गई।लड़के के पसंद की दुल्हन से थाना परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर में कन्यादान से लेकर विदाई तक की रस्म पूरी की गई।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story