अनूठी खबर: जिस सांप के काटने से युवक की हुई मौत, वो मौत के 18 घंटे तक युवक के शरीर में छुप रहा, चिता पर लिटाते ही, फिर...

Snake Bite: जिस सांप के काटने से युवक की मौत हो गयी थी, वो डंसने के बाद युवक के शरीर में ही चिपका रहा। लोगों को इसकी जानकारी तब मिली, जब चिता को श्मशान घाट ले जाया गया। जैसे ही चिता पर शव को लिटाया गया, सांप निकलकर भागने लगा।

हालांकि लोगों ने सांप को मार डाला। मामला बिहार के बेगुसराय का है, जहां बेगूसराय में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने जब दाह संस्कार के लिए उसकी लाश श्मशान घाट ले गए तो उसके शरीर से सांप निकला।

युवक को काटने के बाद करीब 18 घंटे तक सांप उसके शरीर में ही छिपा रहा। घटना शुक्रवार को चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक धर्मवीर कुमार यादव जब गाय को खाना देने के लिए हरा चारा उठा रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया।

परिजनों को पता चला तो उसे अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराने के लिए भगवती स्थान लेकर पहुंच गए।भगवती स्थान में जब धर्मवीर की हालत बिगड़ने लगी तो ग्रामीणों के सहयोग से परिजन उसे दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल लाया गया। बाद में शाम को शव लेकर परिजन और ग्रामीण दाह संस्कार के लिए सिमरिया गंगा घाट पहुंचे।

वहां जब शव को चिता पर लिटाया गया तो लोगों ने देखा एक सांप उसके शरीर से बाहर निकल रहा है। यह रसेल वाइपर प्रजाति का था। लोग हैरान रह गए। हालांकि लोगों ने उसे वहीं पर मार डाला।


आशंका जताई जा रही है कि धर्मवीर को डसने के बाद सांप उसके पेंट के अंदर जाकर फंस गया होगा। पोस्टमॉर्टम के दौरान उसका पैंट नहीं उतारा गया। वहीं, श्मशान में दाह संस्कार के दौरान कपड़ा खोलने पर सांप बाहर निकला होगा।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story