Visit Cold Places In India: भारत में घूमने की चिल्ड जगहें जहां जून की गर्मी में भी लगती है ठंड

Visit Cold Places In India: जून-जुलाई की गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। उमस से सांस तक भी ठीक से नहीं आ रही है। और अभी यही सब कुछ दिन और चलने वाला है। गर्मी का आलम यूं है कि इसलिए आज हम आपको भारत की कुछ सबसे ठड़ी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां जाकर आप गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं.. तो चलिए जानते हैं

Visit Cold Places In India: घूमें ये ठड़ी जगहें

लद्दाख

भारत के मुकुट पर सजा लद्दाख की बात करें तो यहां का पारा -30 डिग्री तक चला जाता है और जून की भरी गर्मी में भी यहां 1 से 2 डिग्री टेम्परेचर रहता है। पूरे साल यहां सैलानी अलग-अलग जगहों से आते हैं और बर्फबारी का मजा उठाते हैं। घूमने के अलावा यहां शॉपिंग की भी कई जगहें है जहां जाकर आप शॉपिंग और खाने के लिए रेस्टोरेंट भी मिलेगें।

स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश की ये जगह सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां भारी बर्फबारी रहती है और जून महीने में भी रात में तापमान 3 से 4 डिग्री रहता है। परिवार और दोस्तो संग आकर यहां आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

गुलमर्ग

स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर की इस जन्नत जैसी जगह में साल भर बर्फबारी होती रहती है और जून में भी यहां का ताममान 5 से 6 डिग्री बना रहता है। ये एक बेहतरीन जगह है और यहां कई खूबसूरत जगहें आपको घूमने के लिए मिल जाएगी। अलग-अलग खूशबूदार फूलों से गुलजार यह जगह अपने आप एक दुनिया के सामने बड़ा उदाहरण है।

अल्ची

जम्मू-कश्मीर की ही एक और खूबसूरत जगह अल्ची का तापमान भी जून महीने में 7 से 8 डिग्री बना रहता है और य़हां जाकर आप एक अलग अहसास पा सकते हैं और अपना दिन मना सकते हैं।

सोनमर्ग

वादियों का एक और खूबसूरत शहर जिसकी पहाड़ियां हर मौसम बर्फ से ढकी रहती है, जून में भी यहां का तापमान 8 से 9 डिग्री बना रहता है और सारी चीजें काफी बेहतर रहती है। यहां जाकर आप गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं।

केलांग

हिमाचल प्रदेश के स्पीति के पास मौजूद एक खूबसूरत जगह, जहां जून में भी रात में तापमान 2 से 3 डिग्री बना रहता है। ये बेहतरीन जगहों में से एक हैं और यहां आपको खाने पीने से लेकर शॉपिंग की कई जगहें मिल जाएगी।

Related Articles
Next Story