CTET का आंसर की कब होगा जारी ? जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, जानिये क्या है अपडेट

CTET 2024 Answer Key: सीटेट की आंसर की का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 यानी CTET की परीक्षा जुलाई में हुई थी। परीक्षार्थियों की आंसर की का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की तरफ से जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2024 के पेपर वन और टू की आंसर-की जारी करने वाला है। सूत्र बताते हैं कि आंसर-की इसी वीक में रिलीज की जा सकती है।

आपको बता दें कि सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को देशभर में 136 परीक्षा केंद्रों पर बीस भाषाओं में आयोजित हुआ था। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से 12 और दूसरी शिफ्ट थी दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक थी। उत्तर कुंजी के एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हांलांकि, आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आंसर-की इसी वीक में रिलीज की जा सकती हैउम्मीदवारों को को आंसर-की को चेक करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। आंसर-की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। जिसके जरिए आंसर-की से असंतुष्ट कैंडिडेट्स इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों प्रति प्रश्न एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसका पता ये है- ctet.nic.in

• इसके बाद अनंतिम उत्तर कुंजी, OMR शीट डाउनलोड लिंक खोलें।

• फिर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

• इसके बाद CBSE CTET उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story