Surya Grahan 2023: पितृपक्ष के आखिरी दिन लग रहा है सूर्यग्रहण, इन लोगों पर बरसेगी पितरों की कृपा , जानें क्या होगा करना

Surya Grahan 2023: हिंदू धर्म में पितृपक्ष के साथ-साथ सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। पितृपक्ष का दिन खासकर पितरों को समर्पित होता है। इस दिन पूर्वजों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं इस साल पितृपक्ष में ही साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगने वाला है। बता दें, ये दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा। पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व है।

पितृ पक्ष की समाप्ति सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो रही है। साल का ये दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। बता दें कि 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। विशेषकर इन तीन राशियों के ऊपर पितरों की अति कृपा होगी। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जानिए सूर्य ग्रहण का दिन किन राशियों के लिए होगा लाभकारी।
कब है सूर्य ग्रहण 2023
सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि पर होगी विशेष कृपा
मिथुन के जातकों के ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास की प्राप्ति हो सकती है। करियर में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। पितरों की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि पर मिलेगा लाभ
सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण बेहद लाभ लेकर आ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आने के साथ लव लाइफ भी बेहतर रहने वाली है। बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी के साथ निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि पर बरसेगी पितरो की कृपा
तुला राशि के जातकों के ऊपर भी पितरों की अति कृपा होगी। ऐसे में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story