Surya Grahan 2023 : साल का पहला सूर्यग्रहण हुआ खत्म, जानिये सूर्यग्रहण समाप्त करने के बाद क्या करना चाहिये, इस ग्रहण का क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर

नई दिल्ली। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। इस ग्रहण की शुरुआत सुबह सात बजकर चार मिनट से हुई थी। यह सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा गया। इस सूर्य ग्रहण को फिलीपींस, इंडोनेशिया समेत कई देशों में लोगों ने देखा. हालांकि भारत में यह नहीं दिखा। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण था जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है।

ग्रहण के दौरान और उसके पहले से सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है। इस वजह से इस दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित होता है लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होने के कारण इसका सूतक काल भी नहीं लगा। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के सूर्य को कष्ट होता है. शास्त्रों में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है।

Surya Grahan खत्म होने के बाद नहाना है जरूरी
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण जारी है। वहीं, सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद लोगों को नहाना चाहिए। जिससे मन और तन दोनों की शुद्धि होती है। नहाने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी खत्म हो जाता है। नहाते समय पानी में गंगा जल भी जरूर डालना चाहिए।

जानिये क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर


आज वैशाख अमावस्या है. जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे और गुरु मेष राशि में आकर सूर्य के साथ युति करेंगे. माना जाता है कि ग्रहण की अवधि में पूजा, मांगलिक कार्य, भोजन बनाना-खाना, गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर निकलना मना होता है।

इन जगहों पर दिखाई दिया सूर्यग्रहण


साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया। इसलिए भारत पर इसका कोई खास असर भी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण प्रभावी नहीं था तो भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, मलेशिया, जापान, कंबोडिया, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, बरुनी, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्टिका, हिंद महासागर, न्यूजीलैंड, वियतनाम और फिलीपींस में दिखाई देगा। ऐसे में इन जगहों पर 19 अप्रैल की शाम 7 बजे से सूतक काल मान्य था।

सूर्यग्रहण के दिन करें ये उपाय


सूर्यग्रहण का प्रभाव वैसे तो भारत में दिखाई नहीं दिया, लेकिन, सावधानी के तौर पर इस दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। इ आप सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें। इसके अलावा जिनकी कुंडली में सूर्य शुभ भाव में नहीं है वह सूर्य अष्टकम स्रतोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होते हैं और उनके आत्मविश्वास, मान सम्मान में वृद्धि होती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story