Tarak Mehta Ka Ulta Chashma: तारक मेहता छोड़ रहे हैं शो…..फैंस बोल रहे- मत करो ऐसा….प्रोड्यूसर का आया ये जवाब…

नयी दिल्ली । आये दिन “तारक मेहता का उलटा चश्मा” टीवी शो को लेकर कुछ ना कुछ अफवाहें सामने आती है। पिछले दिनों “तारक मेहता का उलटा चश्मा” फेम भिड़े की मौत की अफवाह उड़ी और अब ये खबरें आ रही है तारक मेहता उर्फ शैलेष लोड़ा शो छोड़ रहे हैं। बड़ी तेजी से वायरल हो रही इस खबरें को लेकर कई सारे लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी कर रहे हैं। इधर तेजी से वायरल हो रही खबरों के बीच “तारक मेहता का उलटा चश्मा” के प्रोड्यूशर का भी बयान आया है। रिपोर्ट्स में दावा है कि शैलेष लोढ़ा की मेकर्स के साथ अनबन चल रही है, जिसके बाद उन्होंने “तारक मेहता का उलटा चश्मा” को क्विट करने का फैसला लिया है।
हालांकि शैलेष लोढ़ा ने एक अजीबोगरीब पोस्ट किया है। उन्होंने लिका है कि हबीब साहब का एक शेर कमाल का है। यहां मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाचा है। कई झूटे इकट्ठे हो, तो सच्चा जाता है। फैंस इस खबर को लेकर काफी चिंतित है। उम्मीद जता रहे हैं कि शैलेष इस शो को क्विट ना करे।
इधर “तारक मेहता का उलटा चश्मा” शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन अफवाहों पर कहाहै कि ये अफवाह है। पता नहीं ऐसे अफवाह को कौन उड़ा रहा है। ना तो शैलेष लोढ़ा ने कोई बयान दिया है और ना ही शो की तरफ से ऐसा कुछ किया गया है। ऐसे में बिना सच्चाई के इस तरह की खबरोंको वायरल किया जाना गलत है।
असित मोदी ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो जरूर ही मीडिया क जानकारी दी जायेगी। आसित ने कहा है कि शूटिंग सेट नहीं, बल्कि परिवार है। 14 साल से टीम को जोड़े रखने की कोशिश की गयी है। परिवार है तो उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। हर दिन अच्छी नहीं हो सकता है ना। शो सबके लिए समान है और इसके नियम कानून भी सबके लिए एक से होते हैं। इससे जुड़ने वाले को डिस्पीलन से चलना होगा। कोई मनमर्जी नहीं कर सकता । इस तरह की अफवाह परेशान करती है। मैने हमेशा कोशिश की है कि मुझसे कोई दुखी नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close