शिक्षिका बर्खास्त : छात्राओं की शिकायत पर शिक्षिका की गयी नौकरी… इंस्पेक्शन के दौरान आयी थी शिकायत

पलामू 20 नवंबर 2022। शिक्षिका को छात्राओं की शिकायत के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने शिक्षिका की संविदा समाप्त करने का आदेश दिया है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लापरवाही बरतने वाली शिक्षिका पर कार्रवाई का ताजा मामला पांकी प्रखंड से जुड़ा है। जिला उपायुक्त ने यहां के वार्डेन सह विज्ञान की शिक्षिका नीलम कुमारी को पद से कार्यमुक्त कर दिया है। दरअसल उपायुक्त शिक्षा के प्रति काफी संजीदा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी की ओर से चिट्ठी भी जारी कर दी गयी है।

विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था की कमी,घोर लापरवाही,कार्य के प्रति उदासीनता, अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन नहीं करने एवं विद्यालय में आवासन नहीं रहने को लेकर विद्यालय की वार्डेन सह विज्ञान की शिक्षिका नीलम कुमारी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उन्होंने कई सुधार कराये हैं। इसी कड़ी में वो मनातू और चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह निरीक्षण बीते 9 नवंबर 2022 को किया गया था। इंस्पेक्शन के दौरान छात्राओं ने जिला उपायुक्त से कई तरह की शिकायतें की थीं। इन शिकायतों को देखते हुए उपायुक्त ने गणित की शिक्षिका का संविदा समाप्त कर दिया है।दरअसल,पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन के विरुद्ध उपायुक्त को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। मामले की जांच उपायुक्त ने कमेटी से करायी। शिकायत सही पाये जाने पर ये कार्रवाई की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close