पेशाब कांड: "आदिवासियों का अपमान किसी भी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त" मध्यप्रदेश के पेशाब कांड पर झारखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन , CM शिवराज का किया पुतला दहन

पलामू। मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक के साथ अमानवीयता मामले में कांग्रेस के तेवर काफी तीखे हैं। हालांकि बीजेपी इस मामले में डैमेज कंट्रोल कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस मामले को आदिवासी अपमान से जोड़कर काफी आक्रामक है। भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में भी प्रदर्शन हो रहा है। झारखंड के पलामू में मजदूर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

पलामू जिला के महान चौक पर मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के शर्मनाक करतूत का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। मजदूर कांग्रेस पलामू के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित और अपमानित करने की चरम पर है। आये दिन आदिवासी भाई-बहनों के साथ भेदभाव और अमानवीयता की खबरें आ रही है।

भाजपा नेता ने आदिवासी भाई के साथ जो किया है, वो अक्षम्य अपराध है। इसकी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। अगर आदिवासियों को उनका सम्मान नहीं मिला और इस तरह की घटना को लेकर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो मजदूर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेश रंजन ने कहा कि एक तरफ भाजपा आदिवासियों पर प्रेम का दिखावा करती है और दूसरी तरफ आदिवासियों पर पेशाब करने जैसी शर्मनाक हरकत करती है।

पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान मजदूर कांग्रेस पलामू जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक, अशोक पासवान, विश्राम दुबे, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कमलापुरी, राजेश चौरसिया, देवांश शुक्ला और सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गन ने पुतला दहन करने का कार्य किया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story