शिक्षक रहें अलर्ट: आज से अधिकारी करेंगे स्कूलों का दौरा.. शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान और मध्यान्ह भोजन योजना का अधिकारी निरीक्षण करेंगे। इसके लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने अधिकारियों को जिला आवंटित कर दिया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सूची जारी कर दी है।

सभी जिलों की तीन तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। उन्हें दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं। यह अधिकारी आवंटित जिलों में तो 2 दिन तक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्कूल के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग और समीक्षा करेंगे। हर महीने अनिवार्य रूप से अलग-अलग जिलों में जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को यह निरीक्षण होगा।

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारी 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आवंटित जिलों का भ्रमण कर स्कूलों का निरीक्षण कर लेंगे। 22 दिसंबर इस मामले पर शिक्षा विभाग में बैठक होगी।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • प्रमोद कुमार सिन्हा को गिरिडीह चतरा
  • सचिन कुमार को बोकारो व धनबाद
    • अभिनव कुमार को दुमका व देवघर
  • प्रवीण कुमार झा को गुमला व सिमडेगा
  • विनीता तिर्की को पश्चिमी सिंहभूम व खूंटी
    • ममता लकड़ा को कोडरमा व हजारीबाग
  • किरण सिन्हा जामताड़ा व पाकुड़
  • गौरव वर्मा को रांची और रामगढ़
  • कमलेश कुमार पांडे को लोहरदगा लातेहार
  • संजीव कुमार को कोडरमा व साहिबगंज
  • स्वप्निल कुजुर को पूर्वी सिंहभूम सरायकेला
  • विनोद कुमार तिवारी को पलामू गढ़वा का जिम्मा मिला
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story