शिक्षक की पत्नी व कंपाउंडर को गोलियों से भून डाला, रात में लौट रहे थे अस्पताल में, बीच सड़क पर सीने में मार दी गोली, बहन को देखकर लौट....

सीवान। शिक्षक की पत्नी और कंपाउंडर की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अस्पताल से दोनों लौट रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। मृतक महिला अपनी बीमार बहन को देखने अस्पताल गई थी। रात होने की वजह से अस्पताल के कंपाउंडर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर से 4 किलोमीटर पहले घटना को अंजाम दिया। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबू हाता गांव के पास की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक शैलेश सीवान के एक निजी हॉस्पिटल में कंपाउंडर था। रोज बाइक से ड्यूटी जाता था। इसी अस्पताल में मृतका नीकहत अपनी बहन को सलाहा परवीन को देखने गई थी। देर शाम होने के कारण जफरूल हक ने शैलेश को फोन कर कहा था कि नीकहत को साथ लाते आना। मृतका के पति जफरूल हक ने बताया कि अस्पताल से लौट होने के कारण शैलेश से साथ लाने के लिए कह दिया था।

रात में पता चला कि एक्सीडेंट हो गया। सीवान प्रशासन ने बताया कि गोली लगी है। हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं है। बता दें कि शैलेश की बहन की शादी होने वाली है। 30 जनवरी को तिलक और 2 फरवरी को बारात है। बहन की शादी के लिए वह काफी उत्साहित था। लेकिन उसके साथ ये बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story