वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, कोहली बुमराह को आराम, केएल राहुल की वापसी…

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है ।18 सदस्यीय भारत टीम में केएल राहुल और कुलदीप यादव की वापसी हुई है जबकि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

केएल राहुल का पिछले दिनों जर्मनी में कमर की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उन्हें आराम दिया गया था।चोट की वजह से राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर रहे।लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में आर अश्विन को भी भारतीय टीम में जगह दी गई ।आर अश्विन ने आखिरी बार T20 मैच 19 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। मुकाबला रांची में खेला गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केएल राहुल और कुलदीप यादव को शर्तों के आधार पर टीम में जगह

वेस्टइंडीज के दौरे के लिए केएल राहुल और कुलदीप यादव को शर्तों के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। फिटनेस के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिलेगी ।

टीम इस प्रकार है:

इस प्रकार है रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन ,के एल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आर बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश khany, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

Related Articles

close