बंगाल : एक्ट्रेस की फांसी पर झूलती लाश मिली ….. ब्वायफ्रेंड की बेवफाई से थी परेशान….सुसाइट नोट भी मिला

कोलकाता। फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर है। 21 साल की एक एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा डे मजूमदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले ही कोलकाता में ही एक और अभिनेत्री पल्लवी डे ने भी इसी तरह से फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। बिदिशा की मौत ने बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री को शॉक कर दिया है।
रिपोर्ट्स की मांनें तो बिदिशा का शव उसके घर पर ही मिला है। वो नागरबाजार में किसाये के फ्लैट में रहती थी, जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होने पर एक्ट्रेस की लाश लटकी हुई मिला। शब को पुलिस ने पोस्टमार्ट केलिए भेज दिया है।
पुलिस ने एक्ट्रेस का एक सुसाइड नोट भी मिला है। बिदिशा ने सुसाइट नोट में खुद को कैंसर पीड़ित बताया है। एक्ट्रेस के दोस्तों के मुताबिक बिदिशा ने 2019 में फ्रीलांस माडलिंग शुरू की थी। परिचितों के मातबिक बिदिशा काफी दिनों से परेशान चल रही थी। वो कई दफा अपने दोस्तों से बातचीत में ये बता भी चुकी थी कि अगर कुछ नहीं ठीक नहीं हुआ तो वो आत्महत्या कर लेगी।
इधर हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस बिदिशा एक जिम ट्रेनर केसाथ रिलेशनशिप में था। हालांकि जिम ट्रेनर की बेवफाई की जानकारी सामने आयी थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी परेशान चल रही थी। जिम ट्रेनर तीन और लड़कियों को डेट कर रहा था, जिसकी वजह से बिदिशा के साथ उसका विवाद भी हुआ था। अभिनेत्री के दोस्तों का कहना है कि अभिनेत्री ने सुसाइड नोट में कैंसर पीड़ित होने की जो बातें कही है, वो झूठा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close