दुल्हन हो गयी आशिक संग फरार, साथ में ले भागी लाखों के गहने और हजारों रूपये कैश, पति ने करायी FIR
भागलपुर । दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। जाते-जाते दुल्हनिया ने तिजोरी से सवा लाख के गहने और 50 हजार रुपये भी पार कर दिये। मामला बिहार के सबौर का है। पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करायी गयी है। सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी से नई नवेली दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी अमन पासवान के साथ फरार हो गई। शिकायत के मुताबिक वह अपने साथ सवा लाख रुपये के गहने और हजारों रुपये नकद भी ले गई है।
महिला की शादी तीन माह पूर्व मुंगेर जिले में हुई थी। पति के मुताबिक उसका विवाह 26 मई को हिंदू रीति रिवाज से परघड़ी निवासी रूपा के साथ हुआ था। एक माह बाद ही दुल्हन मायका जाने की जिद करने लगी। कितनी भी समझाने की बात के बावजूद पत्नी मायका जाने की जित पर अड़ गयी।
युवक ने रक्षाबंधन और मां की बीमारी का कारण बताने पर उसे मायके भेज दिया था। जाते वक्त 50 हजार नकद भी दिया था। शादी में चढ़ाए गए जेवर और मोबाइल भी वह अपने साथ ले गई थी। पता चला कि दुल्हन मायके में अपने गांव के पुराने आशिक के साथ फरार हो गयी। सूचना मिलते ही पति भागा-भागा लड़की के मायके पहुंचा, जहां लड़की के घरवालों ने कहा कि लड़की प्रेमी के साथ ही खुश है। इस मामले में पति ने अमन पासवान, रूपा की मां संजू देवी, पिता विशो दास, राहुल कुमार, संतोष दास, निशु कुमारी और पत्नी रूपा कुमारी को आरोपित बनाया गया है।