वरमाला के पहले आशिक संग दुल्हन हो गयी फरार, बैरंग लौटी बारात, तो दुखी होकर लौटे दुल्हे ने खा लिया जहर

रायबरेली। इन दिनों दुल्हा-दुल्हन की आशिकी के अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के रायबरेली में सामने आया है। जहां बारात पहुंचने पर दुल्हन वरमाला के ठीक पहले आशिक के साथ फरार हो गयी। इधर दुल्हन की करतूत की जानकारी दुल्हे को हुई, तो घर लौटकर दुल्हे ने जहर खा लिया। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के आसानंदपुर गांव का है।

जानकारी के मुताबिक रामनरेश की बेटी की शादी अजय नाम के युवक से तय हुई थी। अजय बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, जमकर सादर सत्कार हुआ। शादी की दूसरी रस्में शुरू की जाने लगी। वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी दुल्हन स्टेज पर नहीं आई। इसके बाद बारात में हलचल शुरू हो गई. पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

बारातियों को जैसे ही दुल्हन के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ते देख लड़की के पिता ने गदागंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। दूल्हा अजय बारात लेकर वापस लौट गया, लेकिन मजाक उड़ने के डर से वो इतना आहत हुआ कि उसने घर जाकर जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

हालांकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था. इसी वजह से वो घर से भाग गई. मजाक उड़ने की वजह से दूल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने लड़की को ढूंढ कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया और वहीं उसके प्रेमी मुन्ना की तलाश जारी है। इधर युवक अभी भी अस्पताल में ही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story