वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मंडप में जमकर हुआ बवाल

सन्हौला। वनगांव में एक युवती ने शादी के पूर्व प्रेमी के संग भाग गई। उसके बाद लड़का पक्ष काफी हो हंगामा करने लगे। लड़का पक्ष लड़की पक्षों पर मुकदमा करने की बात करने लगे।

मामले को शांत करने के लिए पंचायत बुलाकर वर पक्ष को काफी समझाया-बुझाया गया। वर पक्ष को यूं ही वापस खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वनगांव निवासी राजेंद्र प्रसाद साह के चौथी पुत्री वंदना कुमारी की शादी कजरैली, के स्व पद्दू साह के कनिष्ठ पुत्र प्रकाश कुमार के साथ तय हुई थी।

सोमवार रात्रि को लड़की वाले धूमधाम से शादी की तैयारी में थे। लड़के वाले गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बरात सजाकर वनगांव पहुंचे।मंच पर वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी लोगों को भोजन कराकर मंडप में वर एवं वधु के सात फेरों की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी की रश्म शुरू होने के पूर्व दुल्हन गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वाले को शंका हुई। लड़के वाले को भनक लग गई कि लड़की किसी प्रेमी संग फरार हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close